फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक व युवती ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्र में एक युवक व एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोठी थाना क्षेत्र के छतौनी गांव में शनिवार शाम परमिंदर ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। युवती का एक साल पहले विवाह हुआ था। हालांकि परिवारीजनों ने पुलिस को बताए बिना ही शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। एसओ रितेश पांडेय का कहना है अभी तक उन्हें इस मामले में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

वहीं मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम भीरापुरवा मजरे मलौली निवासी अनिल की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने युवक के फांसी लगाने की बात बताई है जबकि मृतक की मां ने बेटे की मौत पर शंका जाहिर की है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें