फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आज फिर जानने  आएंगे बाढ़पीड़ितों का हाल

Wed, 05 Sep 2018 11:43 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तेरह दिन बाद गुरुवार को एक बार फिर जिले के बाढ़ पीड़ितों से रूबरू होने आ रहे हैं। इस बार वे टिकैतनगर कस्बे में पांच सौ बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटेंगे। इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर हरकत में आए जिला प्रशासन टिकैतनगर कस्बे में दोपहर को हेलीपैड बनाने की तैयारी में जुट गया था। डीएम उदयभानु त्रिपाठी एसपी वीपी श्रीवास्तव व क्षेत्रीय विधायक सतीश चन्द्र शर्मा , जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर तैयारियों में जुट गए। देर शाम एसपीजी ने

विज्ञापन


भी पहुंचकर हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुवार को बस्ती गोंडा होते हुए जिले के बाढ़ पीड़ित इलाके का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उसके बाद टिकैतनगर स्थित जेबीएस कालेज में बाढ़ पीड़ितों से बात करेंगे और उन्हें राहत सामग्री सौंपेगे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अगस्त को महादेवा में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री सौंपने आए थे 13 दिन बाद ही उनके कार्यक्रम की सूचना मिलते ही सरकारी अमला हरकत में आ गया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक सतीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें