फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोक नौ खंड में गुरु से बड़ा न कोय...

Wed, 05 Sep 2018 11:41 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
शिक्षक दिवस मनाया - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में बच्चों ने गुरु के सम्मान में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। गुरुजन सम्मानित हुए तो कहीं पर गोष्ठी का आयोजन करते हुए गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

विज्ञापन



रामाश्रय कल्याणकारी सेवा संस्थान द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक छात्र सम्मान समारोह का आयोजन सर्वोदय विद्या मंदिर इंटर कालेज दुर्गाधाम विशुनपुर में किया गया। प्रधानाचार्य राम लौटन मौर्य, शिक्षक प्रेमचंद, शिवकांत को शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय में इंटर के छात्र संतराम व हाईस्कूल की छात्रा अनामिका को सर्वोच्च अंक पाने के लिए सम्मानित किया गया। रामसेवक यादव इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राइमरी वर्ग के उज्ज्वल, प्रखर, सार्थक आदि ने गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो.. गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। जूनियर वर्ग की अंशिका आकांक्षा, सगुन, अक्षा आदि ने सेव गर्ल चाइल्ड की मोहक प्रस्तुति करके बेटी बचाओ का संदेश दिया। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में प्रधानाचार्या भारती मनकानी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद छात्राओं ने कथक की छटा बिखेरी और लुभावने कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें