फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुबह साढ़े छह बजे से शुरू होगा योगाभ्यास

Mon, 20 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
योगा डे की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योग दिवस को लेकर तैयारियां पूरी होने का दावा किया जा रहा है। मंगलवार को नगर पालिका हाल में योग दिवस का आयोजन नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में किया जा रहा है। जिसमें कई अन्य संस्थाएं भी अपना योगदान दे रही हैं। मंगलवार की सुबह साढे़ छह बजे से योग का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा जो साढे़ आठ बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक प्रदीप सिंह ने बताया कि खेलकूद मंत्रालय से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से मंगलवार को नगर पालिका हाल में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

इसके अलावा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई अन्य संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। जिला समन्वयक ने सोमवार को ईओ नगर पालिका एसके सिंह के साथ मौके पर पहुंच तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह साढे़ छह बजे से योग का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा जो साढे़ आठ बजे तक चलेगा। इस दौरान योग प्रशिक्षक लोगों को योग करने के तरीके और उससे होने वाले फायदों की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें