बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी की आत्मा दलित समाज में बसती है। कांग्रेस का सिपाही हर उस अहंकारी, दमनकारी से टकराकर मुंहतोड़ जवाब देगा जो दलित समाज पर दमन करेगा। यह बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के कार्यकारी अध्यक्ष तनुज पुनिया ने व्यक्त किए। वे नगर के देवा रोड के मोहल्ला बाल्मीकि नगर में कांग्रेसजनों के साथ संकल्प स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे थे।
उन्होंने कहा, हाथरस की बेटी को न्याय मिलाना हमारे राष्ट्रीय नेताओं के संघर्ष का नतीजा है। यात्रा में अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष विजयपाल गौतम, राम हरख रावत, मनीष गौतम, भागीरथ गौतम, अंबरीश रावत, गुड्डू गौतम, बब्बूू गौतम, राम आसरे गौतम समेत तमाम लोगों ने भगवान महार्षि बाल्मीकि मंदिर में बाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।