फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लुटेरे गिरफ्तार, ट्रैक्टर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र में गत दिनों लूटे गए ट्रैक्टर व रोटावेटर को बरामद करने के साथ पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास एक कार, दो तमंचे व कारतूस भी मिले। इस घटना में तीन आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि रामसनेहीघाट पुलिस ने गोले उर्फ चौड़े निवासी हथूमा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात व विकास राठौर निवासी सरिगवां थाना ककवन जनपद कानपुर नगर को पकड़ा। दोनों के पास 15 दिसंबर को अयोध्या हाईवे से लूटा गया ट्रैक्टर व रोटोवेटर बरामद हुआ। लूट की घटना में आरोपी बृजराज सिंह उर्फ राज ठाकुरनिवासी तिन्दुई थाना मौदहा जनपद हमीरपुर, रचित यादव निवासी धामीखेड़ा थाना कल्यानपुर जनपद कानपुर नगर व अंकुर उर्फ अनुज कोरी निवासी हथूमा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात की तलाश है। एसपी ने बताया कि ट्रैक्टर व रोटावेटर लूट की रिपोर्ट दिनेश कुमार निवासी ग्राम बहरीमऊ थाना कमलापुर जनपद सीतापुर दर्ज कराई थी। टोल प्लाजा अहमदपुर के सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने छानबीन की।
जांच में बदमाशों की गाड़ी गुड़गांव के देवेन्द्र पाल के नाम से पंजीकृत मिली। अन्य माध्यमों से जांच के बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त गोले उर्फ चौड़े को अक्सर आशाखेड़ा से आयशर ट्रैक्टर गोरखपुर व बिहार जाने की जानकारी थी। गोले, बृजराज सिंह, रचित यादव व अंकुर ने विकास राठौर की गाड़ी से अयोध्या हाईवे पर रामसनेहीघाट पावर हाउस के सामने ट्रैक्टर लूटा था। रोटावेटर को ग्राम अंगदपुर के पास छोड़ दिया। ट्रैक्टर चालक को गुरसहायगंज के पहले छोड़ा। विकास राठौर लूटे हुए ट्रैक्टर को अपने गांव ले गया। दोबारा रोटावेटर लेने आए दोनों बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें