मुंबई बम धमाके के आरोपी याकूब मेनन को बृहस्पतिवार को फांसी होनी है। कई लोगों ने याकूब की फांसी का विरोध किया था व इसको लेकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। कहीं पर कोई माहौल न खराब होने पाए इसके लिए पुलिस व प्रशासन की भी हर क्षेत्र में नजर टिकी है।
जनपद में जैदपुर, सतरिख, बांसा, मसौली, टिकैतनगर, देवा, बंकी, फतेहपुर, रामनगर, सआदतगंज, बेलहरा, दरियाबाद, रामसनेहीघाट आदि इलाके जो संवेदनशील माने जाते है यहां पर बृहस्पतिवार को हर समय पुलिस गश्त होती रहेगी। यदि इस दौरान किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की तैयारी है। हालांकि अधिकारी इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाह रहे है। एएसपी उत्तरी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि जिले मेें हर जगह पर पुलिस की गश्त होगी कहा यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।