फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रिश्वत मांगने के मामले में एक्सईएन पर गिरी गाज

Wed, 15 Apr 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में बिजली कनेक्शन व ट्यूबवेल लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का मानो चलन है। लोगों को महीनों दौड़ाया जाता है। ऊर्जा मंत्री की सख्ती के बाद हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई ने पॉवर काॅर्पोरेशन के अफसरों और कर्मचारियों के होश उड़ा दिए हैं। मंगलवार को हालात ऐसे रहे मानो हर टेबल पर फाइलों के साथ-साथ डर भी खुलकर बिखरा पड़ा हो। अधीक्षण अभियंता तक चुप्पी साधे रहीं।
विज्ञापन


नवाबगंज तहसील के भिटौली कला गांव की एक महिला से बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगी गई। जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो उसे ऐसा भारी-भरकम एस्टीमेट थमा दिया गया। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए शिकायत सीधे मंत्री तक पहुंचा दी। मामले की भनक लगते ही मंत्री ने बिना देर किए एक्शन लिया। एक्सईएन घनश्याम त्रिपाठी को पद से हटा दिया। एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव और जेई रवि वर्मा को सस्पेंड कर संविदा लाइनमैन मनीष वर्मा की सेवा समाप्त कर दी।
कार्रवाई के अगले ही दिन मंगलवार को नजारा बदला हुआ था। जो अफसर कल तक आराम से बैठे थे, वे आज फाइलों में सिर गड़ाए दिखे। एसडीओ और जेई अपने-अपने क्षेत्रों के लंबित कनेक्शन की फाइलें खंगालते नजर आए। अधीक्षण अभियंता राजबाला ने एसडीओ और जेई के निलंबन की पुष्टि तो कर दी लेकिन एक्सईन पर कार्रवाई को लेकर चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें