फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Thu, 09 Aug 2018 11:58 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर बृहस्पतिवार को जिले के लगभग सभी विभागों के कर्मचारी गन्ना कार्यालय परिसर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक दिवसीय धरने पर बैठ गए। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले सबने नारेबाजी की। उसके बाद कर्मचारी जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकालते हुए पहुंचे और मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सभी कार्यालयों में कामकाज ठप रहा और स्कूलों में शिक्षण कार्य भी प्रभावित रहा।        

विज्ञापन


                 
गन्ना कार्यालय परिसर में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को सभी विभागों के कर्मचारी भारी संख्या में पहुंचे। पुरानी पेंशन बहाली मंच के संयोजक प्रमोद कुमार सिंह व उप्र.प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन हुआ। इसमें शिक्षा, पीडब्लूडी, राजस्व, पंचायतीराज, स्वास्थ्य समेत समस्त 22 विभाग से करीब डेढ़ हजार की संख्या में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है जिसे हम लेकर रहेंगे। इस मौके पर विनोद वर्मा, अमित, अमन वर्मा, रेखा देवी, अनीता, केके, रिषी टंडन, आदि सामिल रहे।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें