बाराबंकी। लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों के आने का क्रम जारी है। शनिवार को विभिन्न राज्यों से 220 प्रवासी जिले में पहुंचे। उन्हें हाईवे किनारे स्थित दो क्वारंटीन सेंटर में ठहराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद बसों के माध्मय से प्रवासी कामगारों को संबंधित तहसील क्षेत्र में भेजा गया।
यह प्रवासी शनिवार शाम तक ट्रेन, बस व अन्य साधनों से जिले मेें पहुंचे। प्रशासन ने सभी को लखनऊ-अयोध्या हाईवे किनारे बनाए गए दो क्वारंटीन सेंटरों में ठहराया। इसके बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। उनमें किसी प्रकार के लक्षण न दिखने पर सभी को बसों के माध्यम से उनके तहसील क्षेत्र में रवाना किया गया। नोडल अधिकारी एसडीएम सदर अभय पांडेय ने बताया कि शनिवार को गैर प्रांतों से ट्रेन, बस आदि से 220 प्रवासी जिले में आए। उन्हें जांच के बाद बसों से संबंधित तहसील क्षेत्र में भेजा गया है।