फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी देखने से मना किया तो दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माती (बाराबंकी)। टीवी सीरियल श्री कृष्णा देखने से भाई के मना करने पर नाराज बहन ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची माती चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मामला देवा कोतवाली के माती चौकी क्षेत्र के तिंदोला गांव का है। गांव निवासी चंद्र किशोर वर्मा की पुत्री नीलू (17) गुरुवार शाम घर में टीवी सीरियल श्रीकृष्णा देख रही थी। इसे लेकर भाई शुभम के मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज नीलू ने घर के ही एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारीजन जब खाना खाने के लिए उसे बुलाने गए तो कमरे में उसे फंदे से लटकता देख परेशान हो गए।
किशोरी की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर माती चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र नाथ मिश्रा मौके पर पहुंचे। इसके बाद फंदे से किशोरी के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पिता चंद्र किशोर वर्मा ने बताया कि नीलू कक्षा नौ की छात्रा थी।
विज्ञापन

अक्सर वह छोटी-छोटी बात को लेकर नाराज हो जाती थी। गुरुवार को सीरियल देखने को लेकर भाई से हुए विवाद के बाद उसने यह कदम उठा लिया। इस संबंध में देवा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी ने फांसी लगा ली थी। इसकी सूचना पर चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें