फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना वाले स्थानों पर समय से पूरे हों कार्य: डीएम

Fri, 08 May 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने की। बैठक में सड़क सुरक्षा, दुर्घटना नियंत्रण उपायों और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लखनऊ–अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट और अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने निरंतर एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सड़क सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधार कार्य समयबद्ध रूप से पूरे करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने एनएचएआई और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग वैन एवं एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने उनके प्रभावी एवं सतत संचालन के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एम्बुलेंसों के दुर्घटना स्थल पर पहुंचने में लगने वाले समय की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। इससे आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षा कार्य
पूर्व में चिह्नित 29 ब्लैक स्पॉट्स पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने इन सभी स्थलों पर सुरक्षा कार्य प्राथमिकता से पूरे करने के निर्देश दिए। इनमें संकेतक, चेतावनी बोर्ड, रेडियम मार्किंग और प्रकाश व्यवस्था शामिल है। अन्य आवश्यक सुरक्षा कार्य भी जल्द पूर्ण करने को कहा गया।

जनजागरूकता और प्रवर्तन
डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के पालन के लिए आमजन को जागरूक किया जाए। बैठक में एआरटीओ, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई के अधिकारी और जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें