बाराबंकी। लूट होने का डर दिखा बाइक सवार टप्पेबाज एक महिला के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। शहर की सिटी चौकी पीछे कमल जैन का मकान है।
शुक्रवार को उनकी मां घर से मार्केट जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार टप्पेबाजों ने महिला को बताया कि आगे लूट हो रही है।
आभूषण उतारकर रखने के लिए एक कागज दिया। महिला ने जैसे ही चेन व अंगूठी निकालकर कागज में रखी टप्पेबाज लेकर फरार हो गए।