फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पुलिस को पति ने खुद दी है। किन्तु मृतका के मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चल पाएगी। जिसके बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के तेजवापुर मजरे रमवापुर गांव के मोनू कुमार की पत्नी रूपरानी (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार सुबह मौत हो गई। इस मामले की सूचना पति मोनू ने ही जैदपुर थाने में दी। मृतका के पति के अनुसार सोमवार की रात को रूपरानी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जिसको लेकर पहले जिला अस्पताल गए थे। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
लेकिन उसको लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर मौत हो गई। लेकिन मृतका के मायके वाले हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगा रहे हैं। आरोप है कि मृतका के नाक और कान से खून निकला रहा था। जिससे उसके सिर में चोट लगने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसी के चलते उसे मारा गया है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के रहस्य का खुलासा होगा जिसके बाद बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिर भी मायके वालों ने जो तहरीर दी है उस आधार पर मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें