फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव कराने की तिथि की घोषणा हो गई है। चुनावी तिथियां घोषित होते ही सम्भावित प्रत्याशियों ने मतदाता अधिवक्ताओं से सम्पर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी सम्भव तैयारियां की जा रही हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने तहसील फतेहपुर बार चुनाव को सम्पादित करने के लिए तीन सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा भी की। वरिष्ठ अधिवक्ता मुरलीधर वर्मा को चुनाव अधिकारी व धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सहायक चुनाव अधिकारी व अधिवक्ता अमर कृष्ण दीक्षित को चुनाव समिति का सदस्य नामित किया।
चुनाव कार्यक्रम में 5 जनवरी को प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन एवं आपत्तियां दर्ज कराना, 6 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना, नामांकन 7 जनवरी को, नामांकन पत्रों की जांच 8 जनवरी को व 12 जनवरी को 11 से 3 बजे तक मतदान एवं इसके उपरांत मतगणना शुरू कराया जाना शामिल है। सोमवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें