फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 21 Jun 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अहिरौली के कटघरवा गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। महिला के पिता ने अहिरौली थाने में तहरीर देकर पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।
कटघरवा निवासी राजेश यादव की 27 वर्षीय पत्नी सीमा का शव बुधवार को घर में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची अहिरौली पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अहिरौली थाना क्षेत्र के रग्घूपट्टी निवासी महिला के पिता रामजगत ने पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि पुत्री का विवाह राजेश के साथ सात वर्ष पहले किया था। दहेज के लिए अक्सर पति के अलावा जेठ व अन्य परिजन प्रताड़ित करते रहते थे। इसके चलते ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। विवाह को सात वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। ऐसे में दहेज प्रताड़ना का केस नहीं बनता। जांच कर जरूरी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें