फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Thu, 28 Aug 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर की आवास विकास कॉलोनी में बुधवार सुबह स्थानीय निवासी बृजेश कुमार की पत्नी संजू देवी (26) का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका का मायका और ससुराल मूल रूप से बस्ती जिले में है। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने पोस्टमार्टम हाउस में बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बस्ती जिले निवासी बृजेश कुमार का विवाह करीब 11 वर्ष पहले नचना थाना नगर बाजार की संजू देवी से हुआ था। दंपती के दो बेटियां हैं। बृजेश के पिता लोक निर्माण विभाग, बाराबंकी में कर्मचारी रहे और यहीं पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहने लगे। ब्रजेश का परिवार भी उनके साथ ही रहता था।
बुधवार सुबह कमरे के बाहर खेल रही बेटियों ने कुछ देर बाद देखा कि मां कमरे में फंदे से लटकी हुई हैं। इसे देखकर सात-आठ साल की दोनों बच्चियां घबरा गईं और रोते हुए उन्होंने मामा को फोन कर इसकी जानकारी दी। बच्चों ने वीडियो कॉल के जरिए मां का लटकता शव भी दिखाया। इसी बीच बृजेश और उनके पिता भी घर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शहर कोतवाल आरके राणा ने बताया कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मायका पक्ष से कोई भी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें