फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खेत में घास काटते वक्त धमाका, गंभीर रूप से झुलसी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मेलारायगंज में एक महिला खेत के किनारे घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। विस्फोटक सामग्री खेत की मेड़ के पास कैसे आई, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मेलारायगंज गांव के पास से बदोसराय-सफरगंज मार्ग गुजरा है। रविवार को करीब 11 बजे मेलारायगंज के निवासी बलराम की पत्नी शोभा देवी (40) छप्पर बनाने के लिए सड़क किनारे खेतों के पास उगी घास काट रही थी।
इसी दौरान उसका हंसिया विस्फोटक से टकरा गया और उसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट से महिला का चेहरा व शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दहशत में आ गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। महिला के परिजन भी पहुंच गए। लोगों के सहयोग से परिजन महिला को एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को बुलाकर छानबीन कराई गई। मौके पर मिले अवशेष के नमूने लिए गए हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया खेतों की पशुओं से सुरक्षा के लिए हथगोले रखे जाने की आशंका जताई है, मगर ग्रामीणों के गले यह बात नहीं उतर रही है। बदोसराय के कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
पहले भी मिले थे बम, पता नहीं लगा कहां से आए
बाराबंकी। बीती अप्रैल में भी सफेदाबाद के पास निर्जन स्थान पर बम पाए गए थे। उच्चाधिकारियों के पहुंचने के बाद खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं थी। हालांकि इस मामले में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। आठ अप्रैल को सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास जंगलनुमा स्थान पर एक चरवाहे ने तीन टाइम बम पड़े होने की सूचना दी थी। बम स्क्वायड दस्ते ने तीनों बमों को निष्क्रिय करते हुए उनको जांच के लिए भेजा था। यह मामला भी अब तक पहेली बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें