फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से महिला की सांसें थमीं

Thu, 21 Jan 2016 11:50 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डूडी गांव में बृहस्पतिवार की रात ठंड लगने से एक महिला की मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि मृतका की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिवारीजनों का कहना है कि ठंड लगने से ही महिला की मौत हुई है। विकास खंड सिरौलीगौसपुर के ग्राम डूडी निवासी शांतिदेवी (40) पत्नी स्व. भल्लू की बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे ठंड लगने से मौत हो गई। मृतका (शांतिदेवी) का पूरा मकान कच्चा है। झोपड़ी में ही पूरा परिवार रहता है। मृतका (शांतिदेवी) के नौ बेटियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें