बृहस्पतिवार की भोर से ही मौसम का मिजाज काफी बदला रहा। आसमान में बादल छाए रहे जिसके चलते पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवा लोगों को नश्तर की तरह चुभती रही जिससे लोग जहां-तहां दुबके रहे। शीतलहर से पूरा जनजीवन ठिठुरा रहा। शाम ढलते ही गलन और भी तेज हो गई। जिसके चलते लोग घरों में दुबक गए। राहत के लिए पटरी दुकानदारों ने आसपास की लकड़ियां व टायर जला कर राहत पाने की कोेशिश में लगी रही।
बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बृहस्पतिवार की भोर से आसमान में बादल रहे जिससे बारिश की उम्मीद बनी रही। साथ ही पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही सर्द हवा लोगों को नश्तर की तरह चुभती रही।