फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में मिला महिला का शव

Sun, 27 Sep 2015 11:57 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सतरिख क्षेत्र के पांडेयकापुरवा गांव के बाहर एक झील है। रविवार की दोपहर यहां के ग्रामीणों ने झील में एक महिला का अर्धनग्र शव पड़ा देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव झील से निकलवाकर उसके बारे में पता लगाने का प्रयास किया पर पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला का शव कहीं बाहर से बहकर यहां आ गया है।

उसकी मौत का कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता लग सकेगा। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि जिस झील में महिला का शव मिला है वहां पर एक नहर का पानी आता है। महिला नहर के पानी में बहकर यहां आ पहुंची है। एसओ ने कहा कि महिला का शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा है। पानी में होने के चलते शव सड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें