फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर ब्रिज से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 27 Sep 2015 11:55 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि पहलेे चरण के मतदान से पहले ओवर ब्रिज पूरा कर लिया जाए, क्योंकि पोलिंग पार्टियां ओवर ब्रिज से ही रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की इस सख्ती से मौके पर मौजूद अधिकारियों को पसीना छूट गया। निर्माण जिस गति से चल रहा है, उससे साफ है कि ओवर ब्रिज के पूरा होने में अभी कम से कम दस दिन और लगेंगे।

जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने रविवार को देवा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर बन रहे फ्लाई ओवर का निरीक्षण किया। जिस समय डीएम निर्माण का जायजा लेने पहुंचे कार्यदाई संस्था के अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। यह देख डीएम पैदल ही ओवर ब्रिज का जायजा लेने के लिए चल दिए।
विज्ञापन


इसी बीच कार्यदाई संस्था के अधिकारी आ गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से पूछा अभी कितना और वक्त लगेगा तो अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 15 दिन अभी और लग जाएंगे। ये सुन डीएम के तेवर तीखे हो गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि पहले चरण का मतदान नौ अक्टूबर को है। आठ अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और ये पोलिंग पार्टियां ओवर ब्रिज से होकर ही जाएंगी। अधिकारी सुनिश्चित कर लें, आठ अक्टूबर से पहले हमें निर्माण कार्य पूरा चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि बमुश्किल सात या आठ दिन का काम शेष है, कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को चेतावनी दे दी गई है, पोलिंग पार्टियां ओवर ब्रिज से ही रवाना की जाएंगी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण खंड तीन साजिद आफताब उस्मानी, अवर अभियंता रोहित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें