फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर महिला की मौत

Thu, 08 Oct 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ महिला घायल हो गई। जीआरपी वाले घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस से बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे एक महिला प्लेटफार्म चार पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को देख तमाम यात्री जमा हो गए। जीआरपी ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 55 साल है। उसके पास एक झोला मिला है, जिसमें सिर्फ कपड़े थे। मृतका ने सफेद व गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें