फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महिला ने हनीट्रैप कर रचाई शादी, 25 लाख की चपत

Mon, 30 Oct 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में महिला की ओर से हनीट्रैप कर एक कंपनी के मालिक से शादी रचाने व उसे 25 लाख रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बड्डूपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मो. कैश ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प. बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी ईसाई धर्म की महिला उनकी कंपनी में नौकरी कर रही थी। उसके पति की मौत हो चुकी है। इस दौरान उसने हनीट्रैप में फंसा लिया। उसके काम से प्रभावित होकर मो. कैश ने उससे निकाह कर लिया, लेकिन बाद में उसने रंग दिखाना शुरू कर दिया। पता चला कि उसके दो बच्चे भी हैं।

उसने कंपनी के ग्राहकों के पैसे अपने खाते में भेजना शुरू कर दिया। आरोप है कि करीब 25 लाख रुपये की चपत लगाकर वह चली गई। अब वह प. बंगाल के कालाचीनी में दूसरे व्यक्ति की पत्नी बनकर रह रही है। आरोप है कि अब उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। अदालत के निर्देश पर बड्डूपुर थाने में महिला, उसके वर्तमान पति व हरियाणा के पुनीत के खिलाफ धोखाधड़ी, पति के जीवित रहते दूसरी शादी करने व धमकाने का केस दर्ज किया गया है। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि महिला ने मो. कैश पर प्रताड़ना का केस पूर्व में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें