फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाइक से गिरी महिला की ट्रक से कुचलकर मौत

Sat, 10 Jan 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरगंज। थाना सफदरगंज इलाके में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक से गिरी महिला की भाई के सामने ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। आंखों के सामने बहन को तड़पते और दम तोड़ते देख भाई बदहवास हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के निवासी जलील की पुत्री सबीना (25) का विवाह जैदपुर थाना क्षेत्र के मौथरी गांव में हुआ था। वह अपने मायके आई हुई थी। शुक्रवार को सबीना दवा लेने के लिए अपने भाई साबिर के साथ जैदपुर गई थी। दवा लेकर दोनों भाई-बहन बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार सफदरगंज-बदोसराय मार्ग पर बाइक चंदवारा मोड़ के पास पहुंची तो अचानक संतुलन बिगड़ने से सबीना सड़क पर गिर पड़ी। इससे पहले कि भाई कुछ समझ पाता, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गिरी बहन को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के नीचे आ जाने से सबीना की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।हादसे की खबर से मृतका के मायका और ससुराल पक्ष सदमे में आ गया। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। एक पल में ही दो घरों की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें