फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: करंट लगने से तार पर गिरी महिला, गला कटने से मौत

Sat, 25 Oct 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख। थाना क्षेत्र सतरिख के सलारपुर गांव में छत पर रखे टिनशेड में उतरे करंट की चपेट में आकर एक महिला राजेश्वरी नीचे बंधे लोहे के तार पर गिर पड़ी। तार से गला कटने से वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है। पिता के बाद अब मां की मौत से तीन मासूम बच्चे बेसहारा हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सलारपुर गांव निवासी राजेश्वरी के पति अनूप कुमार की मृत्यु करीब पांच वर्ष पहले गंभीर बीमारी के कारण हो गई थी। वह तीन छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती थीं। घर के आगे टिनशेड रखा है। सुबह बच्चों को नीचे बैठाकर राजेश्वरी कपड़े फैलाने छत पर गई थी। इस दौरान वह टिनशेड में उतरे करंट की चपेट में आ गई। टिनशेड के पास ही कपड़े सुखाने के लिए लोहे का तार पहले से बंधा था। करंट का झटका लगने से वह टिनशेड के पास लोहे के तार पर गिरी। उनका गला लोहे के तार की चपेट में आ गया।
गंभीर हालत में राजेश्वरी को सीएचसी सतरिख ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद मृतका के तीन बच्चे बेसहारा हो गए हैं। अब उनकी परवरिश कौन करेगा यह बात सभी को परेशान कर रही है। एसएचओ सतरिख डीके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें