डीसीएम चालक के ब्रेक लगाने से उसमें लोड पत्थर पीछे बैठे यात्रियों पर जा गिरे। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में हाईवे बाइपास पर नरायनपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर एक साइकिल सवार वृद्ध को बचाने के चक्कर में फैजाबाद की ओर जा रही डीसीएम अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक ने डीसीएम को नियंत्रित करने के लिए अचानक ब्रेक लगाई।
इससे डीसीएम मेें पीछे लोड मार्बल वहां बैठे यात्रियों पर जा गिरे। हादसे मेें राजकुमारी (50) पत्नी कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। मेंहदी, फूलचंद तीनों निवासी ग्राम इमली पटवन थाना रूदौली जिला फैजाबाद की घायल हा गए। मृतक महिला भी इसी गांव की निवासी है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के ढेमा गांव निवासी बंत्तीलाल, दिनेश कुमार, नवमीलाल, मोहित व संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को सीएचसी रामसनेहीघाट भेजा गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक व क्लीनर मौके से भाग निकले है।