फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की जान गई

Sat, 25 Jul 2015 11:59 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर शनिवार की रात अचानक तेज झटका लगने से एक महिला मोटरसाइकिल से नीचे गिर पड़ी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।       
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। महिला की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा  हाल है।

बताया जाता है कि सुबेहा थाना क्षेत्र के घेरावा गांव का रहने वाला शीतला रावत अपनी पत्नी रमाना (35) के साथ मोटरसाइकिल से शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर दतौली गांव के पास अचानक तेज झटका लगने से बाइक पर पीछे बैठी रमाना नीचे गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद तमाम लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें