फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डेंगू की चपेट में आई महिला, हालत गंभीर

Fri, 11 Sep 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डेंगू और स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक के बाद अब बंकी निवासी महिला में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसे मिलाकर जिले में डेंगू के तीन और स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या आठ हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बंकी निवासी 47 वर्षीय महिला एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित चल रही थी। परिजनों ने बताया कि निजी चिकित्सक से इलाज कराया जा रहा था लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। बृहस्पतिवार को हालत गंभीर होने पर परिजनों ने लखनऊ में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि नोडल अधिकारी को कस्बे में शिविर लगाकर परिजनों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अपील की कि घरों के आसपास साफ-सफाई रखें और गंदा पानी न एकत्र होने दें।
जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को भी मरीजों की भीड़ रही। सामान्य बुखार होने पर भी पीड़ित चिकित्सकीय सलाह के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस दौरान सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज सबसे ज्यादा पहुंचे। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सभी को सुलभ व बेहतर इलाज की व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें