बाराबंकी ः जैदपुर थाना क्षेत्र के रौतिक पुरवा मजरे मुरलीगंज स्थित एक घर में आग लगने से जला सामान।
- फोटो : अमर उजाला
जैदपुर थानाक्षेत्र के रौतिकपुरवां मजरे मुरलीगंज में रविवार देर की रात अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लगने से पूरा घर जल कर राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक मवेशी की भी जलकर मौत हो गई है। मवेशी को बचने में महिला झुलस गई।
भाकियू नेता की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड गाडी मौके पर पहुंचने से पहले ही किसान का पूरा घर जलकर राख हो गया था। अग्निकांड की सूचना पाकर एमएलए व जैदपुर चेयरमैन ने मौके पर पहुंचकर नगदी समेत एक ्िकवंटल अनाज भी पीड़ित परिवार को दिलाया है।
जैदपुर थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरलीगंज के गंाव रौतिकपुरवां निवासी गौरीशंकर की मेड़िया में रविवार की रात 10 बजे के समय अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। जब तक घर के लोग जागते, तब तक घर के सभी हिस्सों में आग फैल चुकी थी।
अंदर रखा सारा सामान जल रहा था। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाने के लिए दौड़ते, तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए भाकियू नेता विनोद वर्मा ने जैदपुर पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी पर जब तक गाड़ी मौके पर पहुंचती, उससे पहले किसान की पूरी मड़िया राख हो चुकी थी।
आग लगने से कुरिया में रखे गेंहू, चावल, खाद्य पदार्थ, कपड़े सहित 15 हजार की नगदी भी जल गई। विधायक रामगोपाल रावत, जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद मौके पर पहुंचकर पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की है।