बाराबंकी। सोमवार को फतेहपुर स्थित एक दुकान में आग लगने से जला सामान।
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान में सोमवार की भोर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने दुकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाले दुकानदार को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन पूरा परिवार घर के बाहर आ गया। फायर ब्रिगेड की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया।
अग्निकांड में करीब साढ़े छह लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। फतेहपुर कस्बा के मुंशीगंज स्थित नसीर मार्केट में उस्मान सलामनी की कॉस्मेटिक की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उस्मान अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की भोर दुकान में आग लग गई।
लोगों ने शोर मचा कर उस्मान व उसकी फैमिली का जगाया। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित उस्मान ने बताया कि दुकान में करीब 35 हजार की नगदी समेत साढ़े छह लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।