फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लूट के 48 घंटे के अंदर ही महिला पर फिर हमला

Tue, 09 Jul 2024 06:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघंटेर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र घुंघटेर के पिडसावां गांव में शुक्रवार रात दिव्यांग महिला पर डंडों से हमला बोलकर नकदी व जेवर लूटने के 48 घंटे के अंदर ही उस पर फिर हमला हुआ। महिला के अनुसार रविवार देर रात वह नित्यक्रिया के लिए घर से निकली तो एक बदमाश ने चाकू से वार किया और साड़ी से गला कसकर जान से मारने की कोशिश की। सूचना पर एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


घुंघटेर के पिडसावां निवासी नीरज कुमार प्रजापति हरदोई जिले में कैटर्स का काम करते हैं। शुक्रवार रात उनके घर पर उनकी दिव्यांग पत्नी सुमन प्रजापति, मां व दो बच्चे थे। रात में घर में घुसे बदमाश नकदी व जेवर वाला बक्सा ले जा रहे थे तो सुमन जाग गईं। इस पर बदमाशों ने लोहे के राड व डंडों से उनकी पिटाई कर बक्सा लेकर फरार हो गए थे।

रविवार को एसपी दिनेश कुमार सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस टीमें लगाई गईं। सुमन के अनुसार रविवार देर रात एक बार फिर बदमाश बरामदे में घुस आए। वह लघुशंका के लिए उठीं तो बरामदे में एक बदमाश ने उन्हें दबोच लिया और घसीटने लगा।
विज्ञापन


विरोध करने पर चाकू से वार कर दिया तथा उन्हीं की साड़ी से उनका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उनकी आवाज सुनकर पति के आने पर बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी को लोगों ने बताया कि बदमाश तालाब में कूदा है।

देर रात एसपी दिनेश कुमार सिंह भी पुलिस अफसरों संग मौके पर पहुंच गए। सीओ डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि हर एक बिंदु की सघनता से छानबीन की जा रही है। महिला के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। महिला के हाथ में खरोंच के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें