फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सफाईकर्मी की हत्या मामले में मिले सुराग

Tue, 09 Jul 2024 06:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र बदोसराय के मदनापुर गांव में शुक्रवार रात सफाईकर्मी अरविंद वर्मा (40) की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस को और अहम सुराग मिले हैं। जांच में अवैध संबंध की भनक तो लगी ही है, साथ ही इस संभावना को भी बल मिला है कि गोली खिड़की से नहीं, कमरे के अंदर से ही चली। फिलहाल इन सब बातों की पुष्टि करने के लिए पुलिस ने सोमवार को अरविंद के चार परिजनों को पूछताछ के लिए थाने लाई।
विज्ञापन


मदनापुर गांव निवासी अरविंद वर्मा की शुक्रवार की रात सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि गोली खिड़की से चलाई गई थी। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर एसपी ने खुलासे के लिए चार टीमें गठित कर दी थीं।

जांच में पता लगा कि गोली सिर में लगने के बाद सीने में जा समाई। फाॅरेसिंग एक्सपर्ट मान रहे हैं कि खिड़की से गोली चलने के बजाय नजदीक से मारे जाने की संभावना है। पुलिस ने पाया कि अरविंद की पहली शादी टूट गई थी। उसकी हत्या से किसे लाभ हो सकता है, इस पहलू पर गहनता से विचार हो रहा है।
विज्ञापन


हालांकि ये सिर्फ संभावनाएं हैं। इसकी पुष्टि किसी भी अधिकारी ने नहीं की है। पुलिस अब तक इस मामले में सात-आठ लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सोमवार दोपहर पुलिस ने अरविंद के परिवार के चार लोगों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ सुराग मिले हैं। करीबी पर ही शक है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें