फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में महिला व किसान की मौत

Sun, 20 Jul 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी/रामनगर। सड़क हादसों में शुक्रवार रात महिला व किसान की मौत हो गई। महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। परिजन जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक बिलखते रहे।
विज्ञापन



बदोसराय क्षेत्र के ठाकुर पुरवा निवासी सद्गुरु शरण (50) व इनकी पत्नी रमा देवी (40) शुक्रवार रात रामनगर के बंजरिया गांव में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक रामनगर क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास जैसे ही महादेवा की तरफ मुड़े, बाराबंकी की तरफ से आ रहे डंपर की जोरदार टक्कर लग गई। इससे दोनों घायल हो गए।

सीएचसी रामनगर से रमादेवी को जिला अस्पताल भेजदिया गया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। कोतवाल एके पांडेय ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, देवा कोतवाली के गौरिया गांव निवासी रामसुरेश धानुक (45) शुक्रवार रात करीब आठ बजे मोपेड से घर लौट रहे थे। साहपुर गौरिया मोड़ पर पीछे से अनियंत्रित कार ने मोपेड में टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गई। ग्रामीणों ने रामसुरेश को देवा सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां रामसुरेश को मृत घोषित कर दिया गया। रामसुरेश खेती-बड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें