फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार ने दो लोगों पर किया हमला

Tue, 16 Feb 2016 11:34 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करंधा गांव के बाहर मंगलवार सुबह दो लोगों पर पागल सियार ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की चीख पुकार सुन मौके पर कई ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर सियार को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। दोनों घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सुढ़ियामऊ क्षेत्र के ग्राम करंधा निवासी रामनरायन गौतम (40) पुत्र मैकू  व कं धी निवासी जंगली प्रसाद (60) मंगलवार को बाग  के पास शौच के लिए गए थे। वहां पर मौजूद पागल सियार ने दोनों पर दौड़ाकर हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

शोर सुनकर गांव वालों ने लाठी-डंडा लेकर सियार को दौड़ा लिया इस दौरान सियार ने दो और लोगों पर हमला करना चाहा इतने में गांव वालों ने उसकी घेराबंदी कर उसे पीट-पीट कर मार डाला। परिवारीजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें