फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने आमिर

Tue, 16 Feb 2016 11:32 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली ब्लॉक संसाधन केंद्र मसौली पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग के आमिर हसन को चुना गया है। यह सम्मान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाने के लिए खंड शिक्षाधिकारी मसौली आलोक कुमार सिंह द्वारा खिलाड़ी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


आमिर हसन ने लंबी कूद, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर बाराबंकी जिले को मंडल में गौरवान्वित किया। खंड शिक्षाधिकारी द्वारा खेल शिक्षक अंबरीष यादव, दिलीप तिवारी, सुर्जीत सिंह, आशीष मिश्रा, बलराज आदि को सम्मानित एवं प्रदेश स्तर पर बाराबंकी का परचम लहराने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने को कहा। इस अवसर पर बीआरसी संजय श्रीवास्तव, अवधेश शुक्ला, विश्वनाथ सिंह, सीमा अहिरवार, सुधीर व सीमा कश्यप आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें