फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जीत के साथ मेलारायगंज टीम का ट्रॉफी पर कब्जा

Fri, 02 May 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनपुर (बाराबंकी)। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के मैलारायगंज में युवा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब मुकाबला मेलारायगंज की टीम ने जीता। यह टूर्नामेंट स्वर्गीय मुख्तार अहमद की याद आयोजित किया गया था। इसमें कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला मेलारायगंज व सआदतगंज की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल चौखंडी व मैलारायगंज के बीच हुआ। जिसमें मैलारायगंज की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल सहादतगंज और सिमौर के बीच खेला गया। सिमौर टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 86 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करते हुए सहादतगंज टीम ने 6 ओवर में ही जीत हासिल कर लिया। फाइनल मैच सहादतगंज व मैलारायगंज के बीच खेला गया। मैलारायगंज की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करते हुए सहादतगंज की टीम को 6 ओवर में सिर्फ 28 पर ही ऑल आउट कर जीत का लक्ष्य सिर्फ 4.2 ओवर में हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता मैलारायगंज की टीम को 25 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर इसरार अहमद, अरशद हाशमी, फराज, सैयद जसीम ,नूरुल ,लकी मसूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें