पोलिंग बूथ में परिवर्तन किए जाने से राजस्व गांव कचनापुर के ग्रामीणों में आक्रोश है। चुनाव के लिए इस बार नया पोलिंग बूथ ग्राम जमका में बनाया गया है। यह गांव घाघरा नदी के पार है।
ऐसे में ग्राम कचनापुर व सरसंडा के ग्रामीणों को नदी पार कर वोट डालने जाना होगा। ग्रामीणों ने एसडीएम रामनगर से मामले की शिकायत कर पोलिंग बूूथ सरसंडा में ही रखे जाने की मांग की है।
विकास खंड सूरतगंज की ग्राम पंचायत कचनापुर व सरसंडा में कुुल 172 वोटर हैं। पहले पंचायत चुनाव में ग्राम सरसंडा के प्राथमिक विद्यालय में पोलिंग बूथ संख्या (181) था। यहीं पर दोनों गांव के वोटरों के वोट पोल होते थे।
जुबैर अली, पप्पू, राकेश, गुड्डू, शरीफ व मोइनुद्दीन आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस बार यहां के वोटरों के लिए पोलिंग बूथ प्राथमिक विद्यालय जमका (बूूथ संख्या-181) में बनाया गया है। नया पोलिंग बूथ नदी के दूसरी ओर है। ऐसे में यहां के ग्रामीणों को वोट डालने के लिए नदी पार कर जाना होगा। दूसरा रास्ता जनपद बहराइच होकर जाता है।
सड़क मार्ग से दूूरी करीब बीस किमी होगी। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम रामनगर जय प्रकाश से करके पोलिग बूथ परिवर्तन नहीं किए जाने की मांग की है।