फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जलभराव से मिलेगी निजात, बनेगा 16 किमी नाला

Fri, 12 Jan 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए शहर में 16 किमी नाले का निर्माण कराया जाएगा। सितंबर में करीब 12 घंटे लगातार हुई तेज बारिश ने पूरे शहर में तबाही मचा दी थी।
विज्ञापन


जमुरिया नाला उफनाने के बाद शहर के अधिकांश मोहल्ले जलमग्न हो गए थे। हालात इस कदर बिगड़ गए थे कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों के साथ पूरी प्रशासनिक मशीनरी काे झोंकना पड़ा। हालात सामान्य होने में एक माह लग गया था। हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर होटल, धर्मशाला और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर हो गए थे।


इस त्रासदी के पीछे शहर में जलनिकासी की व्यवस्था न होना बड़ी वजह बनकर सामने आया था। इसके बाद से ही जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई थी, ताकि इस प्रकार के हालातों की पुनरावृत्ति न हो। अब सीवरेज एवं जलनिकासी के लिए 22.41 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई, जिसके तहत शहर के विभिन्न वार्डों में 16 किमी नाला का निर्माण कराया जाएगा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने इस कार्ययोजना को अनुमोदित करते हुए प्रमुख सचिव नगर विकास अनुमाग पांच के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन







यहां होंगे कार्य
गांधीनगर में 13.75 लाख से 180 मीटर, बनवा पल्हरी में 32.80 करोड़ से दो किमी, बड़ेल में 39.97 लाख से 495 मीटर, तहसील कॉलोनी में 32.10 लाख से 470 मीटर, आनंद विहार में 75.34 लाख से 1.24 किमी, लक्ष्मणपुरी में 6.08 करोड़ से 2025 मीटर नाला बनाया जाएगा। बढि़यन टोला में 31.11 लाख से 250 मीटर, कोठीडीह में 17.46 लाख रुपये से 250 मीटर, विकास भवन में 51.91 लाख से 450 मीटर, वाल्मीकिनगर में 1.57 करोड़ से 1150 मीटर, जलालपुर में 63.87 लाख के 500 मीटर, पीरबटावन पूर्वी में 64.34 लाख से 560 मीटर नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह आलापुर में 31.11 लाख से 250 मीटर, दहशहराबाग में 2.59 करोड़ से 2075 मीटर, दुर्गापुरी में 1.02 करोड़ रुपये से 970 मीटर, मकदूमपुर में 1.63 करोड़ रुपये से 1175 मीटर, नेहरूनगर में 21.97 लाख से 150 मीटर, आजाद नगर में 1.81 करोड़ से 1305 मीटर, कैलाश आश्रम में 38.50 लाख से 350 मीटर नाले का निर्माण होगा।
विज्ञापन





नगर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कार्ययोजना डीएम ने मंजूर कर ली है। शासन से मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
- शीला सिंह वर्मा, चेयरमैन




सीवरेज एवं जलनिकासी योजना के तहत 16 किमी नाला निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है, ताकि जलभराव से शहरवासियों को निजात दिलाई जा सके।
- सत्येंद्र कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें