फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अवैध संबंधों के विरोध पर पत्नी ने कराई हत्या, चार गिरफ्तार

Sat, 16 Sep 2023 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व सीतापुर के आरिफ की हत्या के मामले का खुलासा एसपी दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को कर दिया। पति अवैध संबंधों का विरोध कर रहा था। जिस पर पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके दो दोस्ताें से पति की हत्या करा दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के सभागार में एसपी ने बताया कि 12 सितंबर को मसौली थाना क्षेत्र के पूरे जबर गांव की सड़क पर युवक का शव मिला था। जेब में मिली डायरी से उसकी पहचान सीतापुर जिले के थाना रामपुर मथुरा के चिकवन पुरवा गांव निवासी आरिफ (35) के रूप में हुई। पुलिस ने जांच में पाया कि आरिफ पत्नी के साथ गुजरात में रहकर जीवनयापन करता था। उसके बड़े भाई नबीउल्ला ने केस दर्ज कराया कि आरिफ की पत्नी अफसरी के अवैध संबंध कुर्सी क्षेत्र के टिकैतगंज निवासी मुजाहिद से हैं। उसने दोनों पर शक जताया। पुलिस के अनुसार अफसरी के मुजाहिद से अवैध संबंधों का आरिफ विरोध कर रहा था, जिस पर अफसरी ने प्रेमी मुजाहिद से हत्या का प्लान बनाया।

इसमें मुजाहिद के दो दोस्त व रिश्तेदार मीतपुर निजामुद्दीनपुरवा थाना रामनगर निवासी आफताब उर्फ हमजा व बदोसराय निवासी रिजवान को शामिल किया। आरिफ को गुजरात की बजाय बाराबंकी में कारोबार करने का लालच देकर बुलाया गया। 11 सितंबर को आरिफ बाराबंकी पहुंचा तो दोनों उसे एक बाइक से घुमाते रहे। रात में राॅड से हमला कर तीनों ने आरिफ की हत्या कर उसे सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने पत्नी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर राॅड व बाइक बरामद की है। इन लोगों ने मृतक का मोबाइल आदि भी छीन लिया था।
विज्ञापन





पुलिस टीम को 20 हजार का पुरस्कार
एसपी ने मसौली थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी व सर्विलांस सेल के प्रभारी रमाकांत की टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। एसपी ने बताया कि हत्या की घटना ब्लाइंड थी। दो अन्य नाम पुलिस ने पता किए। यही नहीं आरिफ की हत्या करने की गुजरात में ही योजना थी। चार सितंबर को रिजवान गुजरात गया था, मगर सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें