फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ टीम ने जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

Wed, 30 Mar 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में बुधवार को बड़ागांव सीएचसी पहुंचे विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं यूिनसेफ के यूएसए से आए प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं यूनीसेफ  यूएसए से आए प्रतिनिधियों ने जिले मेें संचालित स्वास्थ्य सेवाओं विशेष रूप से टीकाकरण के बारे में डीएम अजय यादव के साथ वार्ता की।
विज्ञापन


इसके पूर्व प्रतिनिधियों ने ढकौली और सुरसंडा में टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं की जांच आदि स्वास्थ्य कार्यक्रमों व आईसीडीएस विभाग द्वारा कराये जा रहे पोषाहार का भी अवलोकन किया।

डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन शासन और प्रशासन द्वारा सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। गर्भवती माताओं एवं नवजात शिशुओं व उनके स्वास्थ्य को केंद्र बिंदु में रखा गया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रवीन्द्र कुमार ने बाराबंकी में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन व विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अमेरिका से आये दल में जॉन किम एंड्रयू, क्रिस मिलाड, नैली ब्रिस्टॉल, कु. सूजी, एवं बिल श्राफ  ने जिले में संचालित कार्यक्त्रस्मों के बारे में डीएम से अपने अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें