फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीद, पंजीकरण शुरू

Wed, 10 Jan 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गेहूं की खरीद इस वर्ष 15 मार्च से शुरु होगी, इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। गेहूं बेचने वाले किसान नजदीक के जनसेवा केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। शासन ने इस बार गेहूं खरीद का मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
विज्ञापन



जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि शासन से मिले आदेश के क्रम में गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएम सत्येंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी को गेहूं खरीद अधिकारी भी नामित कर दिया है। इसके साथ ही क्रय केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


सभी एसडीएम को इसके लिए डीएम की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। क्रय केंद्रों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गेहूं खरीद केंद्राें का निर्धारण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन ने इस बार गेहूं के मूल्य में करीब 150 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बार सरकारी केंद्राें पर 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें