फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके मन में जो हैं, हम करके दिखाएंगे : मौर्य

Sat, 18 Nov 2017 11:37 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बेलहरा में जनसभा को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक के चुनाव को गंभीरता से लेती है। कहा कि आपके मन में जो है, उसे हम जानते हैं और वही करके दिखाएंगे। उन्होंने विकास का वादा किया तो अतिक्रमण हटाने के साथ ही गरीबों को सुरक्षित ठिकाने पर बसाने का वचन दिया।
विज्ञापन


श्री मौर्य शनिवार को बेलहरा नगर पंचायत में पार्टी प्रत्याशी मीना मौर्या व फतेहपुर नगर पंचायत की प्रत्याशी सरोज मिहिर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में 2014-2017 का रिकार्ड तोडे़ंगे। भाजपा गुंडों, माफिया की सरकार नहीं, बल्कि किसानों की सरकार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी तुष्टीकरण की राजनीति नहीं की। प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी का नारा सबका साथ सबका विकास है। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं और जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बहुत सी बातें कहीं नही जाती की जाती है।
विज्ञापन


आपके मन में जो कुछ है, मुझे पता है। हम करके दिखाएंगे। इस अवसर पर विधायक शरद अवस्थी, सतीश शर्मा, साकेन्द्र प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष अवेधश श्रीवास्तव आदि लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीलरत्न मिहिर ने किया। इस मौके पर कन्हैया लाल मिश्र, राजकिषोर यादव, गिरधर गोपाली समेत कार्यकर्ता और जनता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें