फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अगले सप्ताह से गूंजेगी शहनाई, 435 जोड़े थामेंगे एक दूजे का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवोत्थान एकादशी के साथ ही शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी। नवंबर के बाद दिसंबर में भी शादी समारोह की धूम रहेगी। इस बीच कुल 18 दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुभ मुहूर्त में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 435 जोड़े एक दूसरे का हाथ थामेंगे। इसको लेकर डीएम की मंजूरी मिलने के साथ समाज कल्याण विभाग ने आयोजनों को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इस वर्ष समाज कल्याण विभाग को 1500 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य मिला है। 17 जुलाई से चातुर्मास लग जाने के कारण विवाह का मुहूर्त नहीं था। ऐसे में वैवाहिक कार्यक्रम नहीं हो पाए थे। 12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ सहालग का दौर शुरू हो जाएगा जो 15 दिसंबर तक चलेगा। शुभ मुहूर्त शुरू होने के साथ समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह के आयोजन करने जा रहा है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने विधानसभा कुर्सी, हैदरगढ़ के साथ विधान सभा बाराबंकी में रामनगर व जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थियों के सामूहिक विवाह के आयोजन को मंजूरी दी है।
इसमें 13 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा में करीब 75 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। 16 नवंबर को हैदरगढ़ के बेहटा स्थित टीकाराम मंदिर में करीब 160 जोड़े एक दूजे का हाथ थामेंगे। वहीं शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में तीन विधान सभा क्षेत्रों के 200 जोड़ों के सात फेरे होंगे। 15 दिसंबर के बाद मकर संक्रांति पर्व तक खरमास के चलते मांगलिक कार्यक्रमों पर विराम रहेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुषमा वर्मा ने बताया कि विवाह के कार्यक्रमों की तारीखें तय हो गई हैं। सभी जोड़ों का सत्यापन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें