फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Fri, 01 May 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तेज हवाओं और बारिश के कारण बाराबंकी में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। दिन भर पड़ी भीषण गर्मी से लोगों ने देर शाम राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इस मौसम परिवर्तन से मेंथा की फसल को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं तेज हवाओं के चलतेे कई स्थानों पर वैवाहिक समारोह को लेकर लगाए टेंट आदि उड़ गए। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन अव्यवस्था होने की वजह से लोगों खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आज बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन आसमान में बादलों की लुकाछिपी जारी रही। अन्य दिनों की तुलना में धूप की तीव्रता काफी कम रही। यह बदलाव स्थानीय निवासियों के लिए सुखद अनुभव लेकर आया है। गर्मी से जूझ रहे लोगों को अचानक हुई बारिश से बड़ी राहत मिली है। किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है।
विशेषकर मेंथा की फसल के लिए यह अनुकूल मानी जा रही है। इससे फसल की वृद्धि और गुणवत्ता में सुधार की संभावना है।
n तेज हवा संग बारिश से बिजली बाधित : बाराबंकी। तेज हवा के साथ बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे से शुरू हुई बारिश के कारण जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण अंचलों में कई स्थानों की बिजली कट गई। शहर में लखपेड़ाबाग, बाल बिहार कालोनी, बड़ेल, लक्ष्मणपुरी कालोनी, आजाद नगर व नवीबगंज आदि क्षेत्रों में काफी देर तक बिजली नहीं रही। वहीं हैदरगढ़ नगर पंचायत व आसपास गांव में बिजली चली गई। सिरौलीगौसपुर, जैदपुर व राम सनेहीघाट क्षेत्र में भी बारिश के चलते बिजली बाधित हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें