बाराबंकी। मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल रहा है। पारा चढ़ने और दिन में निकल रही धूप ने काफी हद तक ठंड से राहत दी है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह से धूप निकलती रही तो ठंड सिर्फ सुबह और शाम की ही रह जाएगी।
आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार दिन और रात के तापमान में काफी सुधार हुआ है। पारा चढ़ने से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा।
इस दौरान हवा सामान्य गति से चलेगी लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं लोगों का कहना कि पिछले दो तीन दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। दिन में अच्छी खासी धूप निकलने की वजह से ठंड काफी हद तक कम हो गई है और यदि मौसम का यही हाल रहा तो ठंड सिर्फ और सिर्फ सुबह शाम की ही रह जाएगी।