फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज, बूंदाबांदी के बीच छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है। बूंदाबांदी के बीच सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं शाम को हुई बूंदाबांदी से ठंड और बढ़ गई। आसमान में बादल देख किसान परेशान हो उठे हैं। उनका कहना है कि यदि मामूली बारिश होगी तब तो ठीक है लेकिन यदि ज्यादा बारिश हुई तो इससे आलू, सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

रविवार को मौसम में बदलाव आया। भोर में हुई बूंदाबांदी के बीच दिन में धूप ने ठंड से कुछ राहत जरूर दी और तापमान में कुछ सुधार भी हुआ। सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। शाम को हुई बूंदाबांदी से ठंड और बढ़ गई जिससे लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए और सड़कों पर सन्नाटा छा गया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रात के तापमान में पिछले दिनों की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को हवा सामान्य गति से चलेगी और बादल छाए रहने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। वहीं किसानों का कहना है कि यदि हल्की बारिश होती है तो इससे फसलों को कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन यदि ज्यादा बारिश होगी तो इससे आलू और सरसों की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन

बारिश से गेहूं की फसल को होगा फायदा
जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार की माने तो यदि हल्की बारिश होती है तो यह उन किसानों के लिए फायदेमंद होगी जिन्होंने गेहूं की सिंचाई नहीं की है। ज्यादा बारिश होने से आलू और सरसों की फसल को नुकसान होगा इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। मौसम में अभी बदलाव के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें