फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा, केंदो का हुआ निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा अप्रैल माह में होगी। इसको लेकर परीक्षा केंद्रों का सोमवार को निर्धारण किया गया। इस परीक्षा में शामिल होने वाले 9877 विद्यार्थियों के लिए 22 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसकी सूची जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी कर दी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय सोनिकपुर के प्राचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक से जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा चार अप्रैल को नकलविहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के जल्द निर्धारण करने की मांग की थी। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षार्थियों की संख्या और कोविड19 के प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए जिले के 22 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है।
जिन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उनमें जीआईसी निंदूरा, जीजीआईसी फतेहपुर, नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर, जीआईसी सूरतगंज, यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर, जीजीआईसी देवा, किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इस्माइलपुर देवा, जीजीआईसी बाराबंकी, जमील उर रहमान किदवाई गर्ल्स इंटर कॉलेज बाराबंकी, जीजीआईसी सतरिख, जीआईसी बरौलीजाटा, जीआईसी बाराबंकी, रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज मसौली, बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज त्रिलोकपुर, जीआईसी सुबेहा, जीआईसी रनापुर हैदरगढ़, जीजीआईसी हैदरगढ़, सार्वजनिक इंटर कॉलेज हैदरगढ़, श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज दरियाबाद, फतेहचंद्र जगदीशराय इंटर कॉलेज सफदरगंज, जीजीआईसी सफदरगंज व जीआईसी सिरौलीगौसपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

नवोदय चयन प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इस परीक्षा में 9877 विद्यार्थी कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें