त्रिलोकपुर (बाराबंकी)। अकिल शाह बाबा उर्स के पांचवें दिन आल इंडिया मुशायरे का आयोजन हुआ। जिसमें आए कवि व शायरों ने अपनी रचनाओं से मौजूद श्रोताओं का मन मोह लिया। डॉ ओम शर्मा ने अपनी कविता- सारे दरिया को पार कर जायेंगे, डूबतों को उबार जाएंगे, सारी दुनिया से जीत लेंगे पर, आप अपनों से हार जाएंगे सुना कर खूब तालियां बटोरी।
हास्य कवि विकास बौखल ने किसी शख्स से दोबारा न मिलने पाए, प्यार के रोग को आधार से जोड़ा जाए सुनाकर लोगों को खूब हंसाया। वसीम रामपुरी, शहजादा कलीम, कलीम तारिक आदि ने अपनी भी अपनी रचनाओं से खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर मेला उपाध्यक्ष मुजम्मिल मनिहार, सदृद्दीन अंसारी, नियाज़ अंसारी, मुजम्मिल अंसारी, आदि मौजूद रहे।
उधर, अकिल शाह बाबा के उर्स पर बाबा की मजार व परिसर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। शाम होते ही मजार व गुम्मद रंग बिरंगी झालरों व दूधिया रोशनी से नहा उठा। उर्स के अध्यक्ष लल्लन सेठ ने बताया कि यहां पर दूर-दूर से जायरीन चादर चढ़ाने आते हैं और मन्नत मांगते हैं। बाबा के यहां से कोई खाली हाथ नहीं जाता है। शनिवार को जायरीनों ने चादरपोशी कर दुआ मांगी।