फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दौड़ेंगी वाटर टैक्सियां, सड़कों के जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आने वाले समय में गोमती, कुकरैल नदी, शारदा नहर और हैदर कैनाल में वाटर टैक्सियां दौड़ती नजर आएंगी। इससे आप राजधानी की सड़कों पर लगने वाले जाम में फंसे बिना गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। यूपी स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) ने लखनऊ सिटी वाटर ट्रांसपोर्टेशन प्रोजेक्ट का खाका तैयार कर लिया है। इससे न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि पर्यटन को भी नई उड़ान मिलेगी।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति के लिए गंगा और घाघरा से जो पानी लाने की योजना है, उसी से यह प्रोजेक्ट भी सफल हो जाएगा। अभी गोमती और कुकरैल में पानी की कमी है। चार दिन पहले शासन में एससीआर के लिए बनी हाई लेवल कमेटी के सामने योजना का प्रेजेंटेशन हो चुका है। 1170 करोड़ रुपये की योजना को चार चरणों में पूरा किया जाएगा। हर चरण दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।
इस योजना के पूरा होने से ऑफिस और स्कूल जाने वालों को ट्रैफिक में नहीं फंसना पड़ेगा। नदी-नहर के रास्ते 20-30 मिनट में एक से दूसरे छोर तक पहुंचा जा सकेगा। वाटर टैक्सियां कम खर्च में तेज सफर की सुविधा देंगी। इनका किराया बस और ऑटो से कम होगा।
विज्ञापन



स्थानीय दुकानदारों, गाइडों को मिलेगा रोजगार
गोमती और कुकरैल में बोटिंग के साथ वाटर टैक्सी पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण बनेगी। इससे स्थानीय दुकानदारों और गाइडों को रोजगार मिलेगा। इतना ही नहीं, सड़कों पर वाहनों की संख्या घटने से हवा और शोर का प्रदूषण कम होगा। ऐसे में यह योजना पर्यावरण के लिहाज से भी फायदेमंद है। नदी और नहर के किनारे बसे इलाकों का विकास किया जाएगा होगा। इससे वहां जमीन और मकानों की कीमतें बढ़ेंगी। यह योजना यूपी जल निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण मिलकर चलाएंगे। खर्च के लिए सार्वजनिक-निजी साझेदारी का मॉडल अपनाया जाएगा।
विज्ञापन



कुछ यूं चलाई जाएंगी वाटर टैक्सियां...

0 गोमती में राष्ट्र प्रेरणा स्थल से लामार्टिनियर कॉलेज बैराज तक 13.8 किमी में वाटर टैक्सियां चलेंगी।
0 कुकरैल नदी में कल्याणपुर पूर्व से गोमती नगर तक तक 6.8 किमी तक वाटर टैक्सियां चलेंगी। इस पर 190 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
0 हैदर कैनाल में सरोसा-भरोसा से शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय तक गोमती में 13.41 किमी तक वाटर टैक्सियों की मिलेगी सुविधा।
0 शारदा नहर में सरोसा-भारोसा से एसजीपीजीआई तक 20 किमी पर रेल बस के साथ वाटर टैक्सी की भी मिलेगी सुविधा।

कोट्स
वाटर टैक्सी चलाने की योजना एससीआर में है। इससे शहरवासियों का आवागमन आसान होगा। योजना का प्रेजेंटेशन एससीआर की समिति के सामने हो चुका है।
- प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें